डॉन के स्लीपर सेल की तलाश में जुटी महाराष्ट्र पुलिस
पुणे : महाराष्ट्र के डॉन अबू सलेम के सहयोगीयों के द्वारा उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद को पुणे और नासिक में शरण देने की जानकारी महाराष्ट्र सरकार को होने के साथ ही यहां की जांच एजेंसियां अलर्ट हो चुकी है। यह एजेंसियां अब गैंगस्टर अतीक अहमद और डॉन अबू सलेम के महाराष्ट्र में कहां-कहां स्लीपर सेल छिपे हुए हैं और यह किस तरह से अतीक और डॉन अबू सलेम के लिए काम कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार उमेश पाल की हत्या करने के बाद असद और गुलाम की पनाहगाह नासिक और पुणे शहर में रही। इस बीच इनकी मदद डॉन अबू सलेम के गुर्गो द्वारा की गई, क्योंकि सर्वविदित है अबूसलेम और अतीक की बहुत पुरानी और गाढ़ी दोस्ती है। पुलिस अब इस बात को लेकर भी जांच कर रही है कि गैंगस्टर अतीक अहमद और डॉन अबू सलेम के महाराष्ट्र में स्लीपर सेल के रूप में गुरु के कहां कहां और किस किस रूप में छुपे हुए हैं और पुणे और नासिक में कहां कहां किस रूप में रखा गया।


