spot_img

Puducherry : पुडुचेरी में 5,396 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश

Puducherry: Interim budget of ₹5,396 crore presented in Puducherry

पुडुचेरी : (Puducherry) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी (Puducherry Chief Minister N. Rangasa) ने वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए गुरुवार को विधानसभा में अंतरिम बजट (interim budget) पेश किया। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए अभी पूर्ण बजट पेश नहीं किया गया। इसके बजाय सरकारी खर्चों के लिए अंतरिम बजट पेश किया गया। इस उद्देश्य से सुबह पुडुचेरी विधानसभा (Puducherry Assembly) की बैठक हुई। विधानसभा में वित्तीय जिम्मेदारी निभा रहे मुख्यमंत्री रंगासामी ने अप्रैल, मई, जून, जुलाई और अगस्त के लिए 5,396 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया।

आज सुबह 9:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष आर सेल्वम (Assembly Speaker R. Selvam) ने सदन की कार्यवाही शुरू की। सबसे पहले दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजिल दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री रंगासामी ने अप्रैल से अगस्त तक के पांच महीनों के लिए अंतरिम वित्तीय विवरण (interim budget) पेश किया। बाद में विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार का गठन होगा। नई सरकार वर्ष 2026-27 के लिए पूर्ण बजट प्रस्तुत करेगी।

Mumbai : अजित पवार के विमान हादसे की जांच जारी: भाजपा

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन (Bharatiya Janata Party (BJP) state spokesperson Navnath Ban) ने गुरुवार को कहा...

Explore our articles