‘मॅन vs वाईल्ड’ यह शो काफि चर्चित है। पिछले कई सालों से ‘मॅन vsवाईल्ड’ शो चल रहा हैं। और इस शो ने बहुत अच्छे से दर्शकों का मनोरंजन किया हैं। बियर ग्रिल्स इस शो के कर्ताधर्ता है। बियर ग्रिल्स ने जंगल में, पहाड़ की घाटियों में, कांटों के बीच कई सारे जगहों की यात्रा की है। देखा जाए ता इस शो में रजनीकांत, अक्षय कुमार, रणवीर सिंग जैसे कई सारे सेलेब्रिटीज आकर गए हैं। अभी चर्चा में आ रहा है की, इस शो में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और साथ में इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली नजर आने वाले हैं। इस बारे में बियर ग्रिल्स बोलते हैं की, “मैं अपने फिंगर क्रॅास कर रहा हूं, अगर ऐसा होगा तो सच में बोहोत मजा आएगा। फिलहाल हम इसके प्लॅनिंग के उपर काम कर रहे हैं। हमने अभी तक इसके बारे में कुछ तय नहीं किया हैं, पर चीजें सही दिशा में जा रही हैं। ” 48 साल के बियर ग्रिल्स आगे बोलते हैं, “आने वाले एपिसोड में विराट कोहली के साथ प्रियंका चोपड़ा होने की संभावना हैं। दोनों के भी व्यक्तीत्व प्रेरणादायी हैं। और साथ ही साथ दोनों भी अपने फिल्ड से लेकर पूरी दुनिया में भी काफि फेमस हैं। इसलिए, दोनों के लाइफ में हुए गए कुछ किस्से, उनके लाइफ का स्ट्रगल, उन्होंने कैसे अपने मुकाम को हासिल कर लिया, इन सभी बातों को जानना मेरे और दर्शकों के लिए एक अच्छा मौका होगा।”
अगले कुछ महिनों में प्रियंका और विराट के साथ कुछ एपिसोड की शुटींग करने का प्लॅन हैं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा हाल में सिटाडेल इस वेबसिरीज में नजर आई थी और विराट इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)में बिजी हैं।


