spot_img

Pregnancy Tips : लीची स्वास्थ्य के लिए है बहुत गुणकारी, जानिए प्रेगनेंट महिलाओं के लिए लीची क्यों है वर्जित?

Pregnancy Tips

गर्मी शुरू होते ही हमें इसको तो बर्दास्त करना ही होता है लेकिन हमें गर्मियों के साथ -साथ नरम नरम लीचियों की भी याद आती है। बच्चे, बड़े, बूढ़े सभी लीची खाना पसन्द करते हैं। पर क्या यह स्वादिष्ट लीची प्रेग्नेट महिलाओं के लिए भी है फायदेमंद? प्रेग्नेंसी के समय में अक्सर महिलाओं को अपना और अपने होने वाले बच्चे का ख्याल रखना होता है, ऐसे में कुछ भी अपनी डाइट में जोड़ने से पहले उन्हें एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है। लीची का सेवन न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि यह शरीर को हाइड्रेट भी रखता है।

जानिए क्या हम प्रेगनेंसी में लीची का सेवन कर सकते हैं?

लीची की तासीर गरम होती है इसलिए डॉक्टर प्रेग्नेंट महिलाओं को इसके सेवन से परहेज ही बताते हैं। प्रेगनेंसी में लीची का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में इसके सेवन से शिशु में एलर्जी या त्वचा फटने की समस्या हो सकती है।

जानिए गर्भावस्था में लीची के सेवन करने से क्या है नुकसान?

  • लीची के सेवन से रक्तस्राव की समस्या भी गर्भावस्था के दौरान हो सकती है।
  • लीची के सेवन से शरीर में गर्मी का स्तर बढ़ सकता है।
  • इसके सेवन से महिलाओं को खुजली की समस्या भी हो सकती है।
  • गर्भावस्था में मधुमेह की समस्या को लीची ट्रिगर कर सकती है।
  • इसकी तासीर गरम होने से प्रेग्नेंट महिलाओं में गला जलने और खट्टी डकार की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles