spot_img

Prayagraj : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को अंतिम विदाई देने को प्रयाग पहुंचे योगी आदित्यनाथ

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। दोपहर 12.50 बजे हेलीकाप्टर से सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पुलिस लाइन पहुंचे और यहां से पूर्वराज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के आवास पहुंचकर शोक संवेदना जताई और श्रद्धासुमन अर्पित किया, साथ ही उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। इसके साथ-साथ वह विद्वान अधिवक्ता भी थे। इसी क्रम में डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने भी पुष्पचक्र अर्पितकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके अलावा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता, महापौर अभिलाषा गुप्ता समेत स्थानीय विधायक, पार्टी के पदाधिकारियों ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना जताई और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

Prayagraj: Yogi Adityanath reached Prayag to bid farewell to former Governor Kesharinath Tripathi

सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी वरिष्ठ राजनेता, प्रसिद्ध साहित्यकार, कुशल अधिवक्ता थे। उनका निधन पार्टी के साथ-साथ मेरे लिए भी बेहद दुखद है। श्रीराम से प्रार्थना है कि वह उन्हे अपने चरणों में स्थान दें।बताते चलेंकि पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का जन्म 10 नवंबर 1934 में हुआ था। वह भाजपा के मजबूत स्तंभ के रूप में जाने जाते थे। लंबे समय तक उन्होंने इलाहाबाद उच्चन्यायालय में वकालत की। भाजपा की प्रदेश इकाई की भी बागडोर संभाली। 2014-19 तक पश्चिम बंगाल का गवर्नर रहने के दौरान उन्होंने बिहार, मेघालय और मिजोरम का भी अतिरिक्त प्रभाव संभाला।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles