spot_img

Prayagraj : कार्यकर्ताओं ने मनाया मैनपुरी सांसद डिंपल का जन्मदिन

आलोक गुप्ता
प्रयागराज:(Prayagraj)
नगर पंचायत शंकरगढ़ में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। केदारनाथ विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में सपाइयों ने निवर्तमान नगर महासचिव अतुल प्रकाश यादव एवं नगर उपाध्यक्ष महीप सिंह की अगुवाई में केक काटा और दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम आयोजक की देखरेख में मैनपुरी लोकसभा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया एवं एक दूसरे को जन्मदिवस की बधाई दी। इस दौरान निवर्तमान जिला सचिव अरविंद मिश्र गुड्डा, जिला सचिव कामद प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य शिवाकांत यादव, जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव, रमाकांत यादव सुजौना, बारा विधानसभा निवर्तमान सचिव अनीश खान, हरिकेश यादव उर्फ बबलू, सयुस अध्यक्ष लाल साहब यादव, सपा नेता कल्यानपुर रमाकांत यादव, अर्जुन तिवारी अमिलिया, बसंत लाल केसरवानी, चेयरमैन पद के दावेदार राकेश भार्गव जनसेवक, अजय सिंह पटेल, सुशील पांडेय, प्रभाष सिंह पटेल, कौशल सागर, रामभारती, शैलेंद्र यादव, डॉक्टर लाल साहब यादव आदि मौजूद रहे।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles