spot_img

PRAYAGRAJ : धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, हत्यारा पति पुलिस हिरासत में

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : यमुनापार के कौंधियारा थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में एक निर्दयी पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। गंभीरावस्था में आरोपी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा और लहूलुहान पत्नी को वहीं छोड़कर भाग निकला। उक्त वारदात की खबर मिलते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दि या है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कौंधियारा के मझिगवां गांव निवासी नगीना पाल उर्फ पुत्र मुंशीपाल की शादी सुशीला पाल से हुई थी। सुशीला देवी विकास खंड कौंधियारा में आशा बहू के पद पर कार्यरत थी। नगीना पाल को एक बेटा साल का आयुष और दूसरा बेटा पांच साल का पीयूष है। नगीना पाल खेतीबारी कर परिवार की आजीविका चलाता है। बताया जाता है कि आज दोनों खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच तकरार होने लगी। इसी दौरान नगीना पाल ने पास में रहे धारदार हथियार से सुशीला देवी पर प्रहार करदिया, जिससे सुशीला देवी लहूलुहान हो गई।
बताया जाता है कि सुशीला को रक्तरंजित हालत में लेकर नगीना पाल अस्पताल भी गया था, लेकिन पत्नी को वहीं छोड़कर भाग निकला। बाद में सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। डाक्टरों ने सुशीला पाल को मृत घोषित करदिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। दोपहर बाद उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या की खभर मिलते ही कौंधियारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सूचना पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के उपरांत एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि आज क्षेत्र के मझिगवां में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। प्राथमिक छानबीन में पारिवारिक अनबन के कारण हत्या कारित किए जाने का मामला सामने आया है। हत्यारोपी पति ने पत्नी के गर्दन व सिर पर प्रहार किया था। इसके अलावा उसने गला भी दबाया था। शव को चीरघर भेजने के साथ-साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्यारोपी पति नगीना पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Chandigarh : चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय व सीएम कार्यलय को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ : (Chandigarh) चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय (Punjab Secretariat in Chandigarh) को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद सचिवालय...

Explore our articles