spot_img

PRAYAGRAJ : अल्ट्राटेक ने विभिन्न गांवों में किया 800 झंडे का वितरण

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को अल्ट्राटेक प्रबंधन की तरफ से विभिन्न गांवों में 800 तिरंगे झंडे का वितरण किया गया।
विकास खंड शंकरगढ़ के विभिन्न गांवों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में एचआर हेड ललन सिंह ने झंडा वितरण करते हुए लोगों को हर घर तिंरगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसी तिरंगे की आन, बान और शान के लिए हजारों देशवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। यह तिरंगा हमारी स्वतंत्रता और अस्मिता का प्रतीक है। यह बताता है कि हम स्वतंत्र हैं और स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं।
इस दौरान कपारी, जोरवट, बेरुई, खानसेमरा समेत आसपास के कई गांवों में राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। इस मौके पर सिक्योरिटी आफीसर दीप सिंह, कपारी केपूर्व प्रधान रामबाबू सिंह, जोरवट प्रधान फैजान अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Explore our articles