spot_img

Prayagraj : थानाध्यक्ष के हाथों कंबल पाकर निहाल हुए गरीब

अनुपम फीलिंग स्टेशन के सौजन्य से 150 लोगों को बांटा गया कंबल
पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने कहा- मकर संक्रांति पर भी बांटा जाएगा कंबल
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
भीषण शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को अनुपम फीलिंग स्टेशन की तरफ मंगलवार को कंबल बांटा गया। कंबल वितरण समारोह में थानाध्यक्ष शंकरगढ़ मनोजकुमार सिंह के हाथों कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल गए।
कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ अनुपम फीलिंग स्टेशन के संरक्षक विजय बहादुर सिंह ने थानाध्यक्ष को गुलदस्ता भेंटकर किया। इसके बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के द्वारा गरीबों को कंबल वितरित किया गया। अनुपम फीलिंग स्टेशन के प्रबंधक अनुपम सिंह ने बताया कि आज कुल 150 असहाय, गरीबों को कंबल वितरित किया गया है। जिन लोगों को आज कंबल नहीं मिल पाया है, उनके नाम लिख लिए गए हैं। उन्हें मकर संक्रांति के दिन घर पर बुलाकर खिचड़ी खिलाई जाएगी और कंबल वितरित किया जाएगा।

कंबल वितरण समारोह में आए असहाय, गरीब लोग इस ठंडी के मौसम में कंबल पाकर काफी खुश नजर आए। फीलिंग स्टेशन के संरक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि हमारा यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। प्रबंधक अनुपम सिंह के अनुसार पहले यहां मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी बारा अब्दुल्ला सुदन को आना था, लेकिन किसी कारणों से वह नहीं आ पाए। इसकी वजह से विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे मनोज कुमार सिंह के द्वारा ही गरीबों को कंबल वितरित किया गया।
कंबल वितरण समारोह की अध्यक्षता गाढ़ा कटरा के पूर्व प्रधान देवलाल सिंह ने की और संचालन प्रबंधक अनुपम सिंह ने किया। इस मौके पर सहयोगी के रुप में मोहम्मद भैया अली एडवोकेट, पद्माकर सिंह, राजेंद्र मिश्र, विवेक तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles