
आलोक गुप्ता
प्रयागराज : पिछले 21 दिन से अनवरत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है। पूरे जनपद की पुलिस चौक-चौराहों समेत स्थानीय विद्यालयों में जाकर लोगों को जागरुक कर रही है। वाहन स्टैंड पर भी वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमोंके पालन के फायदे गिनाए जा रहे हैं, बावजूद इसके कुछ वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहींआ रहे हैं।
सोमवार को बारा थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने उमापुर टोलप्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान चार दर्जन वाहनों का चालान किया गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तमाम जागरुकता के बावजूद अभी भी लोग ट्रिपलिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बिना हेलमेट के दुपहिया चला रहे हैं। इसके अलावा कार सवार सीटबेल्ट भी नहीं लगा रहे हैं।
इसे देखते हुए सोमवार को चलाए गए अभियान के दौरान चार दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान टोल प्लाजा पुलिस को देख तमाम वाहन चालक रास्ता भी बदलते नजर आए।


