
प्रयागराज : बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में इलाहाबाद- झाँसी खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे योगेशचंद्र यादव ने इलाहाबाद-झाँसी खंड शिक्षक स्नातक क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों की जिम्मेदारी विधानसभा एवं ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों को सौंपते हुए कहा, समाजवादी पार्टी इलाहाबाद-झाँसी खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी और सपा प्रत्याशी डा. एसपी सिंह पटेल को भारी बहुमत से जीत हासिल होगी।
योगेशचंद्र यादव ने कहा, इस चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कार्य़कर्ताओं से पूरे जोश के साथ चुनाव में जुटनेका आह्वान किया। वहीँ एमएलसी डा. मान सिंह ने कहा, शिक्षक भाजपा की दमनकारी नीतियों से परेशान हैं और अब हर छोटे बड़े चुनाव में शिक्षक समाजवादी पार्टी के पक्ष में पूरी मजबूती से खड़े हैं।
इस दौरान विधायक संदीप पटेल, विधायक गीता पासी, अंसार अहमद, हीरामणि पटेल, राधेश्याम पटेल, राममिलन यादव, अरविंद मिश्र, नसरुद्दीन राईन, हरिओम साहू, अमरसिंह यादव, श्याम सिंह बच्चा, शकील इस्माइल, रमाकांत विश्वकर्मा, भागीरथी बिंद, ओमप्रकाश मौर्य, डा. प्रेमचंद्र मौर्य, राजवन पटेल, राजू पासी, आशुतोष तिवारी, जगदीश, त्रिभुवन नाथ, मनोज यादव , रामचंद्र कल्लू, राहुल पासी, प्रमोद पटेल, रंगी लाल, कमलेश पाल, ओम प्रकाश यादव, धारा भारतीय, बलवीर सिंह पटेल, राजू पाल, मुलायम यादव, पप्पू मिश्र, लालू, महेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


