spot_img

PRAYAGRAJ : सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : सोशल मीडिया पर मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के खिलाफ लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने के खिलाफ सपा की महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पत्थर गिरजाघर सिविल लाइंस के नजदीक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य निर्मला यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्शन कर डॉ. ऋचा राजपूत की गिरफ्तारी और राकेश त्रिपाठी पर केस दर्ज करने की मांग की।
प्रदर्शनरत महिलाओं ने कहा, विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। एक बेटी होकर, एक बेटी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाली डॉ ऋचा राजपूत ने अपनी सारी मर्यादा लांघ दी है। इंदु यादव और सत्यभामा मिश्रा ने कहा इससे पहले भी ऋचा राजपूत ने विपक्ष की महिला नेत्री ऊपर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है और इस बार अभद्र भाषा का प्रयोग मैनपुरी सांसद डिंपल यादव और उनकी बेटी आदिति यादव के लिए किया जाना शर्म की बात है।
इसके साथ ही आरोपित किया कि राकेश त्रिपाठी ने मैनपुरी चुनाव के दौरान अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव पर टिप्पणी की थी। टिप्पणी का सिलसिला लगातार चला आ रहा है।
इस प्रदर्शन के दौरान आरती पाल, रीता मौर्या, सुषमा यादव, कमलेश केसरवानी, सुनीता यादव, उर्मिला पासी, मंजू शर्मा, सुरेखा साहू, मालती यादव, शालिनी भारतीय, हिना अंसारी, सावित्री देवी, पदमा यादव, मीरा निषाद, प्रतिमा रावत, उर्मिला पूर्व छात्र नेता, शान देवी यादव, गायत्री देवी, गुला पासी समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से महिला का अपमान करने वाली बीजेपी महिला नेत्री डॉ. ऋचा राजपूत को गिरफ्तार करने की मांग की।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles