spot_img

Prayagraj : जयंती पर याद किए गए शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
स्वाधीनता की जंग में देशवासियों में देशप्रेम का जज्बा भरने वाले शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर नमन किया गया। कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके त्याग और देशप्रेम से सीख लेने का आह्वान किया।
देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाला लाजपत राय की जयंती कांग्रेसियों ने बहादुरगंज के मोती पार्क में मनाई। कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला व राजकुमार सिंह रज्जू भैया ने संयुक्त रूप से कहा कि लाला लाजपत राय देश को आजाद कराने वाले प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 28, जनवरी 1865 को पंजाब राज्य के फिरोजपुर जिले के धुदिके गांव में हुआ था। लाला लाजपत राय को 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक व लक्ष्मी बीमा कंपनी की स्थापना की थी।
वह कांग्रेस के गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं (लाल लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, विपिनचंद्र पाल) में से में से एक थे। उन्होंने जलियावाला बाग हत्याकांड के विरोध में साइमन कमीशन का विरोध किया। लाठीचार्ज में गंभीर रूप से चोटिल हुए, जिसके फलस्वरूप 17 नवंबर 1928 को लाहौर में उनकी मृत्यु हो गई थी। लाला लाजपत राय को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में इरशाद उल्ला, राजकुमार सिंह रज्जू, आफताब अहमद, अब्दुल कलाम आजाद, विनय पांडेय, लालबाबू साहू, मोहम्मद फैसल, रामबाबू, संतोष कुमार, जीतेंद्र कुमार, अजहर, महफूज, मोहम्मद तालिब, बब्बी भाई, नौसे आदि लोग मौजूद रहे।

Asansol : गैस टैंकर ट्रेलर में लगे कैप्सूल सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

आसनसोल : (Asansol) गोपालपुर से पानागढ़ औद्योगिक क्षेत्र (from Gopalpur to the Panagarh industrial area) जाने वाले रास्ते में एक गैस टैंकर ट्रेलर में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles