
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) यमुनापार के शंकरगढ़ थाने की पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों का चालान भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वारंटी छैल बिहारी सिंह पुत्र स्व. गजाधर सिंह पटेल (निवासी ग्राम चुंदवा, शंकरगढ़) और प्रभाकर शुक्ल पुत्र कृष्णकांत शुक्ल (निवासी नारीबारी, शंकरगढ़) को गिरफ्तार किया गया है।
यह गिरफ्तारी सब इंस्पेक्टर ऋतुराज सिंह ने अपनी टीम के साथ की है। दोनों अभियुक्त धारा 467, 468, 420, 447, 511, 471 और 323, 506 के अभियुक्त हैं। दूसरी तरफ प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने की पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को क्षेत्रभ्रमण के दौरान गिरफ्तार किया है।


