spot_img

Prayagraj : स्वकेंद्र परीक्षाः हाईकोर्ट के आदेश और शासनादेश का हो रहा उल्लंघन, धरने पर बैठे प्रबंधक

राज्य विवि के कुलपति से छात्राओं की परीक्षा स्वकेंद्र पर कराने की मांग
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) प्रो
. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों के प्रबंधकों ने रविवार से कुलपति कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रयागराज, प्रतापगढ़ और फतेहपुर से आए विभिन्न कालेजों के प्रबंधकों ने कहा कि विवि प्रशासन के द्वारा बालिकाओं का परीक्षा केंद्र दूरदराज के क्षेत्रों में भेज दिया गया है। इससे छात्राओं को परीक्षा देने में खासी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

कुलपति कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे समदरिया बालिका महाविद्यालय सोरांव, प्रयागराज के प्रबंधक आशीष दुबे ने कहा, विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा बालिकाओं को सेल्फ सेंटर की सुविधा न देकर शासनादेश का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। आशीष दुबे ने कहा, उच्च न्यायालय ने भी 2015 बालिकाओं को सेल्स सेंटर की सुविधा प्रदान किएजाने का आदेश दिया था। बावजूद इसके विश्वविद्यालय प्रशासनके द्वारा उच्च न्यायालय और शासन के आदेश का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।

प्रबंधक ह्रदय त्रिपाठी ने कहा, जिन महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनकी बालिकाओं का परीक्षा केंद्र स्वकेंद्र बनाया गया है, जबकि महिला महाविद्यालयों को स्वकेंद्र परीक्षा केंद्र बनाए जाने का आदेश है। उन्होंने कहा, सभी महाविद्यालयों की समस्त छात्राओं को स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा सुनिश्चित की जाए। वीसी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान प्रबंधकों ने चेताया कि यदि उनकी मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो वह अनवरत प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में प्रबंधक अमरेंद्र यादव, ज्ञानप्रकाश दुबे, प्रतापगढ़ से मोहम्मद सारिक, फतेहपुर से धर्मेंद्र सिंह समेत तमाम प्रबंधक मौजूद रहे।

New Delhi : सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट का रुख नजर आ रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles