spot_img

Prayagraj : रेलवे सुरक्षा बल ने 6 नाबालिग लड़कियों को बचाया

प्रयागराज : रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज ने बीती रात्रि गश्त के दौरान प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म एक के हावड़ा छोर पर 6 नाबालिग लड़कियों से पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध होने पर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। उक्त लड़कियों को गाजीपुर से मुम्बई ले जाया जा रहा था।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि निरीक्षक शिव कुमार सिंह ने टीम के साथ ऑपरेशन आहट के तहत गश्त एवं चेकिंग के दौरान 6 नाबालिग लड़कियां डरी सहमी, असहज हालत में दिखी। रेलवे सुरक्षा बल को पूछताछ में संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर चाइल्ड लाइन के सदस्यों को बुलाया गया। सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर उक्त लड़कियों ने बताया की उनके गांव की एक लड़की पूजा उन्हे बहला फुसला कर रोजगार दिलवाने के नाम पर मुम्बई ले जा रही है। उक्त सभी लड़कियों ने गांव बासफोर, गाजीपुर का होना बताया। कोतवाली गाजीपुर के थानाध्यक्ष को लड़कियों की फोटो भेजकर जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ की उक्त सभी नाबालिग लड़कियां एक ही गांव की हैं और पूजा नामक लड़की अपने साथ बहला फुसला कर घर से भगाकर ले जा रही है।

उक्त नाबालिग लड़कियों को रेलवे सुरक्षा बल ने महिला बल सदस्यों की देख रेख में रखा गया एवं आवश्यक लिखा-पढ़ी कर उन्हें चाइल्ड लाइन के साथ जाकर वन स्टॉप सेंटर दाखिल कर निरीक्षक कोतवाली गाज़ीपुर को सूचित किया गया।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles