spot_img

Prayagraj : मंडी परिसर से बाहर राइस मिल में चलाया जा रहा क्रय केंद्र

Prayagraj: Purchasing center being run in rice mill outside Mandi premises

भाजपा नेता गणेशप्रसाद मिश्र ने उपजिलाधिकारी कोरांव से की शिकायत
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रयागराज: (Prayagraj)
एक नवंबर से जनपद में खरीफ की प्रमुख फसल धान की खरीद शुरू कर दी गई है। जनपद में अलग-अलग एजेंसियों के क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी क्रम में लेड़ियारी हाट शाखा का क्रय केंद्र नवीन मंडी स्थल लेड़ियारी में संचालित किया जा रहा है, लेकिन निजी स्वार्थ के चलते बीते तीनवर्ष से यह क्रय केंद्र मंडी परिसर के अंदर न चलाकर बाहर एक निजी राइस मिल के परिसर में संचालित किया जा रहा है। उक्त प्रकरण की शिकायत भाजपा नेता गणेशप्रसाद मिश्र ने उपजिलाधिकारी कोरांव से की है।
उपजिलाधिकारी से की गई शिकायत में भाजपा नेता गणेशप्रसाद मिश्र ने बताया है कि लेड़ियारी मंडी परिसर में पिछले दो दशक से अधिक समय से क्रय केंद्र का संचालन किया जा रहा था, लेकिन निजी स्वार्थ के चलते पिछले तीन साल से उक्त क्रय केंद्र को मंडी परिसर से बाहर निकालकर एक निजी राइस मिल में चलाया जा रहा है। उक्त क्रय केंद्र को दोबरा मंडी परिसर के अंदर किए जाने की शिकायत की गई। इस बार उक्त क्रय केंद्र की जियो टैगिंग भी मंडी परिसर के अंदर की गई, बावजूद इसके उक्त क्रय केंद्र को फिर से बाहर किया जा रहा है।
भाजपा नेता गणेश प्रसाद मिश्र ने कहा कि यदि शनिवार तक क्रय केंद्र को स्थानांतरण मंडी स्थल में नहीं किया गया तो किसान मजबूरन रविवार से उक्त राइस मिल के बाहर धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।

Explore our articles