spot_img

PRAYAGRAJ : प्रयागराज को मिला 33554.10 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिए निर्देश

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 16 निवेशकों को किया गया सम्मानित

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : प्रयागराज में रविवार को एमएमए सभागार में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया गया। समिट का शुभारंभ औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने दीप जलाकर किया। मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इंवेस्टर्स समिट में बताया गया कि प्रयागराज में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के द्वारा 33554.10 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इन्वेस्टर समिट में 800 आमंत्रित निवेशक का पंजीकरण किया गया है।
सहायक आयुक्त सिद्धार्थ सिंह ने हथकरघा एवं टेक्सटाइल्स पालिसी 2022 के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी निवेशकों को दी। एफपीओ/प्रगातिशील कृषकों एवं कृषि आधारित औद्योगिक इकाइयों के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए उप निदेशक कृषि द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी की गई। अग्रणी बैक प्रबंधक, बैंक आफ बडौदा ने निवेशकों को बैंको द्वारा प्रदान किए जा रहे वित्तीय प्रोत्साहन की विस्तृत जानकारी दी। जबकि जिला उद्यान अधिकारी द्वारा खाद्य प्रसंस्करण, धान आपूर्ति और निर्यात के अवसरों प्रजेंटेशन दिया।
निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एमएसएमई पालिसी 22022 द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न प्रोत्साहन के संबंध में जोनल समन्वयक ईएंडवाई द्वारा एमएसएमई पालिसी 2022 का प्रस्तुतीकरण किया गया। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा सरस्वती हाईटेक सिटी की फिल्म के माध्यम से औद्योगिक आस्थान में उपलब्ध भूखंडों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी निवेशकों को दी। जनपद में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश बढाने के लिए केजीएमजी सिद्धार्थ द्वारा पर्यटन नीति 2023 का प्रस्तुतीकरण किया गया। जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक विकास में उत्कृष्ट योगदान प्रदान करने वाले 16 निवेशकों को मुख्य अतिथि नंदी के द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन क्षेत्रों में मिला निवेश का प्रस्ताव
विभाग निवेश (करोड में) इकाई रोजगार सृजन
एमएसएमई 1067.00 62 3575
यूपीसीडा 27061.00 14 6500
पर्यटन 1472.50 20 2000
पीडीए 3954.00 10 5000
योग 33554.10 106 17075

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles