spot_img

Prayagraj: जयंती पर प्रयागराज में याद किए गए मुलायम सिंह यादव

Prayagraj

सुभाष चौराहा के समानांतर मुलायम चौराहा बनाए जाने की मांग

जनपद को दो बिजली कारखाना मुलायम सिंह यादव की देनःविनय

आलोक गुप्ता
प्रयागराज
: (Prayagraj) पूर्व रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती और जनपद में मनाई गई। सपाइयों ने जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पुष्पांजलि अर्पित की और देश-प्रदेश में मुलायम सिंह यादव द्वारा करवाए गए कार्यों को याद किया गया।

सपा नेता विनय कुशवाहा ने कहा, देश में दो नेता ही ऐसे हुए, जिन्हे प्यार से आम जनता नेताजी कहकर संबोधित करती है। इसमें एक आजादी के पहले सुभाषचंद्र बोस थे और दूसरे देश की आजादी के बाद मुलायम सिंह यादव। विनय कुशवाहा ने कहा, इसलिए प्रयागराज में सुभाष चौराहे के समानांतर मुलायम चौराहा, दूसरे नेताजी के सम्मान में बनवाया जाए। मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व सपा प्रदेश प्रवक्ता, नि. जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस ने आजादी दिलाने में सराहनीय योगदान दिया तो आजादी के बाद दबे कुचले नागरिकों को सम्मान दिलाने का काम मुलायम सिंह यादव ने किया।

कुशवाहा ने कहा, रक्षामंत्री रहते हुए उन्होंने सैनिकों के शहीद होने पर उनके शव को ससम्मान उनके घर पहुंचाने का सराहनीय निर्णय लिया। उसके पहले सिर्फ शहीद का सामान ही घर लौटता था। उन्होंने कहा कि कन्या विद्या धन से लड़कियों की शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान दिया और बेरोजगारी भत्ता देकर नौजवानों को प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री रहते हुए इलाहाबाद के विकास, रोजगार व बिजली समस्या हल करने के लिए पूर्व पर्यावरण मंत्री उज्ज्वल रमण सिंह के प्रस्ताव पर तीन बिजली उत्पादन कारखाने के निर्माण का अनुमोदन किया, जिसमें मेजा व बारा में विधुत उत्पादन चालू हो गया, जिसकी वजह से आज काफी हद तक बिजली समस्या हल हो गई। इसलिए प्रयागराज में दोनों नेताजी की समानांतर मूर्ति स्थापित होनी चाहिए।

Mumbai : महाराष्ट्र में देसी गाय अनुसंधान केंद्र का नाम ‘अजीतदादा पवार’ के नाम पर रखने को मंजूरी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भराणे (Maharashtra Agriculture Minister Dattatreya Bharane) ने सोमवार को घोषणा की कि देसी गाय अनुसंधान एवं...

Explore our articles