PRAYAGRAJ : सांसद रीता जोशी ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

0
189

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र प्रयागराज में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इसके पूर्व उन्होंने शहर में आयोजित तिरंगा स्कूटी रैली में भाग लिया और लोगों का उत्साहवर्धन किया। शहर के कार्यक्रमों से फारिग होने के बाद यमुनापार पहुंची सांसद रीता जोशी ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया और घर-घर तिरंगा लगाने की अपील की।
उन्होंने शहर दक्षिणी, करछना, जसरा, बारा और शंकरगढ़ का भ्रमण किया और जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन को तिरंगा की अहमियत समझाई। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, अस्मिता का प्रतीक है। यह हमारी आन, बान और शान का प्रदर्शन है। इसी तिरंगे के लिए न जाने कितने भारतीयों ने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।
शुभारंभ मौके पर सांसद ने तिरंगा लहराया और कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, संतप्रसाद पांडेय, जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, और मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी, विजय शंकर शुक्ल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मूलचंद्र गुप्ता, रामखेलावन गुप्ता, चतुर्भुज दास गुप्ता, सभासद सुधा गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी, राजेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी, सुजीत केसरवानी, विहिप नगर अध्यक्ष सुजीत केसरवानी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

इनसेट…..
लेदर में रेडीमिक्स प्लांट का किया भूमिपूजन
प्रयागराज. सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने विकास खंड शंकरगढ़ के ग्राम लेदर में रेडीमिक्स प्लांट का भूमिपूजन भी किया। शुक्रा इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड के इस प्लांट में कंक्रीट के विभिन्न उपयोग वाले रेडीमेड ब्लाक बनाए जाएंगे। भूमिपूजन के दौरान सांसद ने कहा कि यह प्लांट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करेगा। इसके पूर्व शुक्रा इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि राकेश कुमार शुक्ल ने सांसद को राम मंदिर का प्रतीक और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर कुंजनलाल मिश्र, राघवेंद्र मिश्र, रामायणप्रसाद, संजय त्रिपाठी, रमेश मिश्र, प्रवीण शुक्ल, छेदीलाल शुक्ल, राधेश्याम मिश्र, रामकृष्ण त्रिपाठी, मुकेश सिंह, भाष्कराचार्य मिश्र समेत तमाम लोग मौजूद रहे।