spot_img

Prayagraj : मकर संक्रांति स्नान पर्वः आज रात से लागू हो जाएगी नो इंट्री

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
मकर संक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर में भारी और व्यावसायिक वाहनों के लिए नो इंट्री और डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। अपर पुलिस आयुक्त (यातायात) ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नो इंट्री और रूट डायवर्जन की व्यवस्था बनाई गई है। इसके लिए भारी वाहनों का अंतरजनपदीय डायवर्जन 12 जनवरी की रात 12 बजे से 16 जनवरी की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इसी क्रम में जिले की सीमा पर भारी वाहनों की नो इंट्री लगाई जाएगी। नो इंट्री भी 12 जनवरी से 16 जनवरी की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके लिए पुलिस चौकी बमरौली, धूमनगंज, टीपी नगर तिराहा, धूमनगंज, सहसों चौराहा सराय इनायत, हबूसा मोड़ सराय इनायत, सोरांव बाईपास सोरांव, नवाबगंज बाईपास नवाबगंज, फाफामऊ, 40 नंबर गुमटी थरवई, रामपुर चौराहा उद्योगिक क्षेत्र और घूरपुर थाना गेट के सामने नो इंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं।
अपर पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) ने बताया कि रींवा से प्रयागराज आने वाले भारीवाहनों को घूरपुर, गौहनिया में रोका जाएगा। इसी तरह मिर्जापुर से आने वाले वाहनों को रामपुर तिराहा, वाराणसी से आने वाले वाहनों को हबूसा मोड़ तिराहा, जौनपुर से आने वाले वाहनों को सहसों तिराहा, प्रतापगढ़ वाले वाहनों को सोरांव बाईपास और लखनऊ वाले भारी वाहनों को नवाबगंज बाईपास पर रोका जाएगा।

इन स्थानों पर पार्क किए जाएंगे वाहन
मकर संक्रांति के मौके पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्क करने के लिए भी इंतजाम किया गया है। शुरुआत में स्नानार्थियों के वाहनों को माघ मेला के हेलीपैड पार्किंग, काली सड़क की पार्किंग (यातायात पुलिस लाइन के सामने), पांटून पुल वर्कशाप पार्किंग, प्लाट संख्या 17 पार्किंग और गल्ला मंडी पार्किंग दारागंज मेंवाहनों को पार्क करवाया जाएगा। जबकि भीड़ बढ़ने पर मिर्जापुर व रींवा की तरफ से आने वाले वाहनों को लेप्रोसी चौराहा के बगल नव प्रयागम, एग्रीकल्चर इंट्रीट्यूट, जौनपुर वालेवाहनों को मेला कछार पार्किंग, त्रिवेणीपुरम गेट पार्किंग, कानपुर वाले वाहनों को सीएमपी डिग्री कालेज, केपी इंटर कालेज, जीआईसी कालेज मैदान और लखनऊ व प्रतापगढ़ वालेवाहनों को कर्नलगंज इंटर कालेज, मूकबधिर कालेज मैदान,भारत स्काउट गाइड मैदान पर पार्क करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles