spot_img

Prayagraj : 15 को पड़ रही मकर संक्रांति, नावों पर लाइफ जैकेट रखवाने का निर्देश

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
मकर संक्रांति का स्नान पर्व इस दफा 15 जनवरी को पड़ रही है। 14 जनवरी की रात में सूर्य़ मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसीलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। पंडित त्रियुगीकांत मिश्र ने बताया कि 14 जनवरी की रात सूर्यके मकर राशि में प्रवेश करने के कारण संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।पंडित त्रियुगीकांत मिश्र ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन दान, पुण्य और गंगा स्नान का बहुत बड़ा महत्व है। सूर्य के उदय से पहले स्नान कर अक्षत और फूल डालकर सूर्य देव को जल चढ़ाएं। बताया इस वर्ष मकर राशि में बुध और शनि पहले से ही विराजमान हैं। सूर्यदेव के पहुंचना काफी शुभ संकेत है।
दूसरी तरफ माघ मेले के दूसरे प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति की तैयारियों को लेकर माघ मेला प्राधिकरण तैयारियों में जुटा हुआ है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए, इसके लिए सभी सुरक्षा इंतजामात खंगाले जा रहे हैं। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी भी अनवरत मेलाक्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।

मेलाधिकारी अरविंद चौहान ने मकर संक्रांति के स्नान पर्व पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम के लिए निर्देशित किया है। मेलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि मेला क्षेत्र में जितनी भी नावें लगाई गई हैं, सभी पर अनिवार्य रूप सेलाइफ सेविंग जैकेट रखी जाए। बिना लाइफ जैकेट के किसी भी नाव का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा मकर संक्रांति के पर्व पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जल पुलिस व गोताखोरों को एलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बताते चलें कि माघ मेला क्षेत्र में कुल 16 स्नानघाट बनाए गए हैं, जिनकी लगभग लंबाई 1800 मीटर के आसपास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles