प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मौत के घाट उतार दिया गया है। प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ आरोपी थे। दोनों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था अतीक अहमद और अशरफ उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी थे। दोनों पुलिस कस्टडी में थे। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में गोलीबारी में दोनों को गोली लगी और मौत हो गई। माफिया अतीक अहमद एवं उसके भाई मोहम्मद अशरफ की शनिवार रात तीन अज्ञात बदमाशों ने लगभग 10:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी।
अतीक अहमद एवं अशरफ की तबीयत अस्वस्थ चल रही थी। दोनों को पुलिस सुरक्षा के साथ काल्विन अस्पताल मेडिकल के लिए लाये थे। अचानक अज्ञात बदमाशों ने अतीक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है।


