spot_img

Prayagraj : मकर संक्रांति पर उमड़ा सैलाब, दोपहर दो बजे तक नौ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मकर संक्रांति का स्नान शुरू, उदया तिथि के अनुसार कल मनाया जाएगा खिचड़ी का त्योहार
आलोक गुप्ता
प्रयागराज. (Prayagraj)
माघ मेले के दूसरे प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति के प्रथम दिन ही लाखों श्रद्धआलुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। माघ मेला प्रशासन के मुताबिक दोपहर दो बजे तक नौ लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा और संगम में डुबकी लगा चुके थे। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का आगमन जारी था। माघ माह की मकर संक्रांति का पर्व कल भी मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्यदेव मकर राशि में 14 जनवरी की रात प्रवेश करेंगे, इसलिए उदया तिथि के अनुसार मकर संक्रांति का मुख्य स्नान पर्व कल है। मकर संक्रांति पर स्नान को लेकर शासन-प्रशासन ने पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

मकर संक्रांति पर स्नान करने वालों का सैलाब पहले दिन ही उमड़ पड़ा। शुक्रवार की रात दूसरे पहर से ही गंगा में स्नान और पूजन-अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया है। हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ स्नान-ध्यान का यह क्रम दिनभर चलता रहा। माघ मेला क्षेत्र में स्नान के लिए तकरीबन 1800 फीट की लंबाई में कुल 16 घाट बनाए गए हैं। स्नान घाटों की बैरीकेडिंग के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज से जल पुलिस द्वारा 50 मोटर बोट की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त 100 नावों को भी लगाया गया है।
प्रयागराज में आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर 12 जनवरी की रात से ही भारी वाहनों का प्रवेश नो इंट्री लगा दी गई है। इसके अलावा पूरा प्रशासनिक अमला पल-पल की अपडेट ले रहा है। मकर संक्रांति पर आने वाली संभावित भीड़ के मद्देजनर शहर में 14 स्थानों पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। प्रवेश द्वार व स्नान घाटों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

Prayagraj: Inundation on Makar Sankranti, nine lakh devotees took a dip till two o'clock in the afternoon

आकस्मिक मेडिकल सेवा के लिए दो दर्जन से अधिक एंबुलेंस को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 5000 सुरक्षाकर्मियों, 10 कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरे से पूरे मेला क्षेत्र पर कंट्रोलरूम के द्वारा नजर रखी जा रही है। भीड़ को मैनेज करने के लिए ड्रोन भी सहारा लिया जा रहा है।

Shimla : रोहडू में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, मैकेनिक बना यूपी का सप्लायर गिरफ्तार

शिमला : (Shimla) शिमला जिला के रोहडू थाना (Rohru police station in Shimla district) क्षेत्र में चिट्टा तस्करी ('Chitta' (heroin) smuggling) के एक संगठित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles