spot_img

PRAYAGRAJ : सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन लगा हेल्थ कैंप, शंकरगढ़ में 300 मरीजों ने करवाई जांच

पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपाइयों द्वारा गरीबों को फल और अनाज का भी किया गया वितरण

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपाइयों द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत यमुनापार के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर (स्वास्थ्य मेला) का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें यमुनापार के पहाड़ी क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों, ग्रामीणों समेत नगरवासियों के सेहत की जांच की गई और जरूरतमंदों को आवश्यक दवाएं दी गईं।
इस कैंप का लाभ क्षेत्रीय मजदूर वर्ग के साथ-साथ आम लोगों ने भी उठाया। इस शिविर में भाग लेने के लिए सैकड़ों लोगों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें से करीब 300 लोगों को जांच कर दवाएं दी गईं।
सीएचसी शंकरगढ़ अधीक्षक डॉ अभिषेक सिंह ने बताया कि इस शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, नेत्र जांच समेत अन्य रोगों की जांच की गई और लोगों को दवाएं भी दी गईं। कैंप को सफल बनाने में सीएचसी के वरिष्ठ डा. संजय सिंह, डा. रीता सिंह, डा. श्वेता पांडेय, डा. अजय, डा. पुनीत, डा. अनूप सिंह, डा. शिवम, डा. मधु, सीएचओ अभिषेक जायसवाल, सुमन, राधा सिंह, नेहा सिंह, फार्मासिस्ट अरविंद, हरिश्चंद्र, करन, पूरन, अमित और आयुष का अहम योगदान रहा।
वहीं भाजपाइयों में शिवराम सिंह परिहार, कुलदीप सिंह, सुधा गुप्ता, अनूप केशरवानी, रोहित केसरवानी, सुजीत केसरवानी, सतीश विश्वकर्मा, उमा वर्मा आदि लोग रहे।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles