spot_img

Prayagraj : पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताई संवेदना

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का ऱविवार सुबह पांच बजे निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे और इन दिनों अस्वस्थ चल रहे थे। निजी अस्पताल में इलाज के उपरांत हालत सुधरने पर परिजन उन्हे घर ले आए थे। आज सुबह लोहिया मार्ग पर स्थित आवास पर उनका देहांत हो गया।
पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी की गिनती भाजपा के कद्दावर नेताओं में की जाती थी। केशरीनाथ त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा में छह बार विधायक रह चुके थे। इसके अलावा वह तीन बार यूपी विधानसभा के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। इसके अलावा 1977-79 में कैबिनेट मंत्री का भी पद संभाला था। 14 जुलाई 2014 को उन्हे पश्चिम बंगाल का गर्वनर नियुक्त किया गया था। केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत तमाम भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक फोटो शेयर करते हुए केशरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धासुमन अर्पित किया है। पीएम ने लिखा है कि उन्हे सेवा और बुद्धि के लिए सम्मान दिया जाता था। वह संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने यूपी में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। वे संसदीय नियमों, परंपराओं और विधि के गहरे जानकार थे। केशरी नाथ त्रिपाठी एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।
इसी क्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, बारा विधायक डा. वाचस्पति समेत तमाम नेताओं ने पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles