spot_img

Prayagraj : साइबर क्राइम से निपटने के लिए एविडेंस एक्ट मजबूत करने की जरूरत : न्यायमूर्ति नीरज तिवारी

प्रयागराज : ईश्वर शरण महाविद्यालय के विधि विभाग में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने प्रोसीजर ऑफ लॉ की बात करते हुए कहा कि हमें इसमें बदलाव करने की जरूरत है। इस दौर में साइबर क्राइम से निपटने के लिए हमें एविडेंस एक्ट को मजबूत करने की जरूरत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए न्यायमूर्ति डॉ योगेद्र कुमार श्रीवास्तव ने आपराधिक व्यवस्था की भीड़-भाड़ मानवाधिकारों के हनन जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने एक स्वस्थ सभ्य समाज बनाने के लिए पुनर्वास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जवाबदेही गवाह संरक्षण योजना 2018 सुनिश्चित करने के लिए पेश किये गये सुधारों के बारे में बात की। साथ ही नालसा की स्थापना न्यायालय का डिजिटल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग और स्थानीय भाषाओं का उपयोग अन्य प्रक्रियाओं की भी बात की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व आईजी कविन्द्र प्रताप सिंह, इविवि के विधि विभागाध्यक्ष प्रो. आर.के. चौबे एवं इविवि के डीन प्रो. जय शंकर उपस्थित रहे।

इसके पूर्व उद्घाटन के उपरांत प्राचार्य डॉ आनन्द शंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। महाविद्यालय के विधि विभाग के प्रो. लवलेश सिंह ने समापन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधि विभाग के कन्वेनर डॉ मनोज कुमार दुबे, प्रो. निहारिका सिंह, डॉ दीपिका शर्मा, डॉ मनीषा खन्ना, डॉ रूनझुन, अभिनव यादव, आदेश प्रताप सिंह, कार्तिक अस्थाना व अन्य उपस्थित रहे।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles