spot_img

Prayagraj : ईडी की कस्टडी रिमांड पूरी, बांदा जेल भेजा गया मुख्तार अंसारी

Prayagraj: ED's custody remand completed, Mukhtar Ansari sent to Banda jail

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
ईडी की कस्टडी में रहे बाहुबली मुख्तार अंसारी (Bahubali Mukhtar Ansari) को आज बांदा जेल शिफ्ट कर दिया गया। इसके पूर्व प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मुख्तार अंसारी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट में सुनवाई के बाद बाहर निकले मुख्तार अंसारी ने मीडिया के सवालों का जवाब शायरी पढ़ते हुए दिया। कहा, बोलने पर पाबंदी लगी हुई है। हम कुछ नहीं बोल सकते। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बाद उसे आगे के लिए ले जाया गया।

बताते चलें कि मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशायलय ने मुख्तार अंसारी की कस्टडी रिमांड की अर्जी डाली थी। दस जनवरी, 2022 को पेशी पर आए मुख्तार अंसारी की कस्टडी ईडी को सौंप दी गई थी। मुख्तार अंसारी को कुल 14 दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में दिया गया था। बुधवार को रिमांड की अवधि पूरी होने पर ईडी ने मुख्तार अंसारी को एसीजेएम-18 की कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान ईडी की तरफ से अधिवक्ता शिवमूर्ति वर्मा पेश हुए।
अदालत ने मुख्तार अंसारी के मामले की अगली सुनवाई की तिथि दस जनवरी लगाई है। अदालत ने मुख्तार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बांदा जेल भेजने का हुक्म सुनाया है। मुख्तार की पेशी और सुनवाई को लेकर जिला अदालत में लोगों की भारी भीड़ थी। मुख्तार के तमाम समर्थक भी कोर्ट परिसर के बाहर जमा रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles