PRAYAGRAJ : बजे ढोल-नगाड़े, घर-घर विराजे विघ्नहर्ता

0
255

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : मुख्य रूप से महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला त्योहार अब उत्तर में भी आस्था का संचार कर रहा है। शारदीय नवरात्र की तरह अब गणेश महोत्सव का भी आयोजन होने लगा है। आज जनपद में धूमधाम से गणेश महोत्सव का आगाज गाजे-बाजे के साथ किया गया। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीणांचल की प्रमुख बाजारों में भी पूजा पंडाल सजाए गए हैं, जहां पर गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। गणेश महोत्सव को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। पूजा पंडाल बनाए जा रहे थे। आज दोपहर शुभ मुहूर्त में पूजा पंडालों में गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
इसके साथ ही बहुत से परिवारों ने अपने घरों में भी विघ्नहर्ता को आमंत्रित कर पूजा-अर्चना शुरू की है। घरों में छोटी-छोटी प्रतिमाएं स्थापितकर लोगों विधि-विधान से आराधना की। शहर में कई नये स्थानों पर इस दफा गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बताते चलें कि कोरोना की वजह से बीते दो साल तक कोई भीआयोजन नहीं हो रहा था।
बुधवार को आयोजन कमेटियों ने परंपरागत तरीके से प्रथमपूज्य गणेश भगवान की प्रतिमाएं स्थापित की। शहर के सिविल लाइंस, कटरा, कीडगंज, बैरहना, करेलाबाग, नैनी और झूंसी आदि में आकर्षक रूप से पूजा पंडाल सजाए गए हैं। विद्युत झालरों से सजावट की गई है। गणेश महोत्सव को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिली। लोग पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री खरीदते देखे गए।