spot_img

Prayagraj : तालाब में मिला लापता चल रहे युवक का शव, हत्या की आशंका

Prayagraj: Dead body of missing youth found in pond, fear of murder

बाग में कपड़ा मिलने पर शक के आधार पर तालाब में की गई खोजबीन
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रयागराज: (Prayagraj)
मंगलवार को शौच के लिए गए युवक का शव आज दोपहर डेढ़ बजे गांव के समीप स्थित तालाब से निकाला गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शवको कब्जे में लेते हुए चीरघर भेज दिया है। बताया जाता है कि युवक मंगलवार शाम घर से निकला था। उसके बाद से घर नहीं लौटा था। घरवाले खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान आज दोपहर घाटमपुर रोड पर स्थित तालाब के समीप बाग में उसका कपड़ा पाया गया। इसी आधार पर पुलिस ने तालाब में जाल डलवाकर खोजबीन करवाई और युवक का शव बरामद हुआ।

जानकारी के मुताबिक गंगानगर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पथरियापुर के मजरा राजापुर निवासी पंकज पटेल (40) पुत्र पन्नालाल पटेल मंगलवार को दूसरे पहर फोन पर बात करते हुए बाहर निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परेशान परिजनों ने खोजबीन शुरू की, पर कोई पता नहीं चला।
इधर, आज दोपहर स्थानीय लोगों ने बाग में लुंगी और शर्ट देखी। लापता चल रहे पंकज की लुंगी और शर्ट बाग में मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर आई पुलिस ने स्थानीय तालाब में जालकर डालकर खोजबीन करवाई, जिसमें पंकज का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है।
नवाबगंज पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। मृत्यु की सही वजह व समय की जानकारी पता करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles