spot_img

Prayagraj : झूंसी में गंगा किनारे मिला करेली के युवक का शव

Prayagraj: Dead body of Kareli's youth found on the banks of Ganga in Jhunsi

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
झूंसी थाना क्षेत्र के भदकार गांव में गंगा तट के किनारे आज एक युवक का शव पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को चीरघर भेजा। शव की पहचान हो गयी है। यह शव करेली थाना क्षेत्र के सदियापुर निवासी युवक का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शव को चीरघर भेज दिया गया है।
शव की पहचान सदियापुर, किसानी टोला (करेली) के रहने वाले किशन निषाद (42) पुत्र स्व. नन्हेलाल निषाद के रूप में हुई है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी उसके घरवालों को भेजी। मौके पर पहुंचे परिजनों से पुलिस ने जानकारी जुटाई और शव को चीरघर भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles