spot_img

Prayagraj : होली के दिन फंदे से लटकती मिली प्रतियोगी छात्रा

Prayagraj: Competitive exam student found hanging on Holi

प्रयागराज : (Prayagraj) प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित ढरहरिया मोहल्ले (Dharhariya locality of Prayagraj’s Colonelganj police station area) में बुधवार को एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती मृत अवस्था में पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मीता देवी मौर्य (31) (Meeta Devi Maurya (31)) के रूप में हुई है, जो मूलतः आजमगढ़ जनपद के अहिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरामद गांव (resident of Baramad village under the Ahirwal police station area of ​​Azamgarh district) की निवासी थीं। वह प्रयागराज में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं और साथ ही कोचिंग संस्थान में पढ़ाने का कार्य भी करती थीं। ढरहरिया इलाके में वह एक किराए के कमरे में अकेले निवास कर रही थीं।

पड़ोसियों की सूचना पर आई पुलिस
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुधवार को जब वह सुबह से कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कर्नलगंज थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया, जहां युवती का शव मिला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मनीष कुमार शांडिल्य, पुलिस उपायुक्त नगर, ने (Manish Kumar Shandilya, Deputy Commissioner of Police, City) बताया कि प्रथम दृष्टया मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

Mumbai : पीएनजीएस रेवा डायमंडकी फीकी लिस्टिंगआईपीओ के निर्धारिय मूल्य से नीचे खुला शेयर

मुंबई : (Mumbai) डायमंड ज्वेलरी निर्माण क्षेत्र की कंपनी पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी लिमिटेड (PNGS Reva Diamond Jewellery Limited, a diamond jewelry manufacturing company)...

Explore our articles