spot_img

Prayagraj : कूड़े के ढेर में दम तोड़ रहा ‘स्वच्छ भारत मिशन’

प्रयागराज:(Prayagraj) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई गई स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम जनपद के यमुनापार में दम तोड़ती नजर आ रही है। सड़क, गलियों और नालियों की साफ-सफाई से इतर, कोरांव कस्बे में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए सार्वजनिक शौचालय की हालत बद् से बद्तर हो चली है।
मजबूरी में अगर कोई इनका उपयोग करना चाहे तो भी वह शौचालय के अंदर जाना पसंद नहीं करेगा। शौचालय के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके अंदर गली, बाथरूम और शौचालय में फर्श से लेकर दीवार तक गंदगी, काई जमी हुई है। इसे देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है, जैसे ही इसकी सफाई महीनों से नहीं हुई है।

जनपद के दक्षिणांचल में स्थित कोरांव जनपद का प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है। यहां पर दूरदराज के क्षेत्र से खरीदारी के लिए लोग आते हैं। इसके अलावा यह मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है। इस वजह से उस पार से भी लोग कस्बे में नियमित रूप से आते है। लेकिन, स्थानीय प्रशासन के द्वारा न तो कस्बे की सफाई पर ध्यान दिया जाता है और न ही यहां बनाए गए सार्जनिक शौचालय पर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles