spot_img

Prayagraj : धान के खेत में मिली भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा

Prayagraj: Bhimrao Ambedkar's statue found in paddy field

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
अज्ञात अराजकतत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर धान के खेत में फेंक दी। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। मामले की जानकारी आज ग्रामीणों को उस समय हुई, जब लोगों को चबूतरा टूटा दिखा और लोगों ने प्रतिमा की खोजबीन की तो प्रतिमा समीप ही धान के खेत में पाई गई।
जैसे ही यह जानकारी गांव पहुंची, ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचनामिलते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रतिमा को खेत से हटवाकर अराजकतत्वों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। यह मामला करछना थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक चुप्पेपुर डीहा गांव में एक चबूतरे पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बीती रात किसीवक्त अराजक तत्वों नेप्रतिमा को क्षतिग्रस्त करके धान के खेत में फेंक दिया।
इस मामले में करछना पुलिस का कहना है कि आज प्रथम पहर चुप्पेपुर डीहा गांव मेंअंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करके धान के खेत में फेंके जाने की सूचना मिली। तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजाग या। इस मामले में ग्रामीणों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर जांच की जारही है। प्रकरण में दोषिय़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है।

Explore our articles