Prayagraj : रिटायर होने के बाद बांटने लगे फर्जी नियुक्ति पत्र, इनामिया पिता-पुत्र गिरफ्तार

0
150
Prayagraj: After retirement, fake appointment letters were distributed, Inamiya father-son arrested

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
स्कूल-कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। नौकरी के नाम पर ठगी करने का यह प्रकरण समीपवर्ती जनपद कौशांबी के करारी थाने का है। उक्त मामले में करारी पुलिस ने बीते अक्टूबर महीने में केस दर्ज किया था। धरे नहीं जाने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषितकर रखा था। मुख्य अभियुक्त सेना से सेवानिवृत्त है।

यह जानकारी देते हुए कौशांबी के एएसपी ने बताया कि जनपद के अलावा अन्य जनपदों में नौकरी का झांसा देकर लोगों कोठगने वाले इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्त आपस में पिता-पुत्र हैं। इनके खिलाफ अक्टूबर 2022 में करारी पुलिस ने केस दर्ज किया था।

एएसपी ने बताया कि अब तक की गई छानबीन में पता चला है कि दोनों ने मिलकर लगभग 15-17 लोगों को नौकरी के नाम पर ठगने का काम किया है। स्कूल व कालेज में नौकरी देने के नामपर शातिर दोनों ठग कभी-कभी फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा देते थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह गिरफ्तारी करारी इंटर कालेज चौराहे के समीप से की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here