spot_img

Prayagraj : एक ट्रक नकली विदेशी सिगरेट बरामद

Prayagraj: A truck seized fake foreign cigarettes

प्रयागराज: (Prayagraj) प्रयागराज पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। गंगापार में एसओजी और थरवई पुलिस ने एक ट्रक नकली विदेशी सिगरेट के साथ दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार किया। ट्रक बिहार से आंध्र प्रदेश जा रहा था। पुलिस पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष थरवई ने बताया कि पकड़ा गया नकली विदेशी सिगरेट की कुल अनुमानित कीमत पांच करोड़ 90 लाख हैं। गंगापार के थरवई इलाके के गारापुर बाजार के निकट हाईवे से नकली सिगरेट की बड़ी खेप जाने की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी। इस पर एसओजी व थरवई पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे पर घेराबंदी की। उधर से जा रहे एक ट्रक को रोका। जांच-पड़ताल करने पर ट्रक में नकली विदेशी सिगरेट भरे थे। सिगरेट भरे ट्रक के साथ दो जा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Explore our articles