spot_img

Prayagraj : मतदाता बनने को 19 छात्राओं ने भरा फार्म 6

Prayagraj: 19 girl students filled form 6 to become a voter

राजा कमलाकर डिग्री कालेज, शंकरगढ़ में लगा मतदाता कैंप
एसडीएम सुदन अब्दुल्ला ने किया पुनरीक्षण कार्य का शुभारंभ
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
आज से लोकसभा और विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का शुभारंभ हो गया है। राजा कमलाकर डिग्री कालेज, शंकरगढ़ में एसडीएम बारा सुदन अब्दुल्ला ने पंजीकरण कैंप का शुभारंभ किया। प्रथम दिन कालेज की 19 छात्राओं ने फार्म 6 भरकर पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व है। इसलिए सभी को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वाना चाहिए और मतदान करना चाहिए।
एसडीएम ने फार्म 6, फार्म 6ए, फार्म 6बी, फार्म 7 और फार्म 8 की भी विस्तार से जानकारी दी और सभी क्षेत्रवासियों से मतदाता बनने की अपील की। एसडीएम ने बताया कि एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी मतदाता बनने के लिए अभी से आवेदन कर सकते हैं। यह अभियान आज से शुरू होकर आठ दिसंबर तक चलेगा।
उप जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण सम्बंधी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन आज किया गया है। जबकि इस पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया आज से शुरू होकर 26 नवंबर तक चलेगी। 26 नवंबर तक मिले दावे और आपत्तियों की जांच/निस्तारण किया जायेगा। पूरक सूचियों का मुद्रण, फोटो आदि सम्पूर्ण कार्यवाही तीन जनवरी को की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम रूप से प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग कीअपील की है। कहा, कोई भी अर्ह व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न होने पाए। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न प्रकार के फार्म वितरित भी किए गए। इस मौके पर तहसीलदार बारा गणेश सिंह, प्राचार्य डा. गंगाप्रसाद तिवारी, कानूनगो मोईन अहमद, लेखपाल गंगाप्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Explore our articles