spot_img

PRATAPGARH : 24 घंटे के अंदर पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर
अन्य मामलों में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को दबोचा

प्रतापगढ़ : जनपद की पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो शातिर चोरों के साथ कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जनपद के लीलापुर थाने की पुलिस ने चोरी के एक मामले में 24 घंटे के भीतर दो चोरों को दबोचा है। लीलापुर थाने के सब इंस्पेक्टर शत्रुघन वर्मा ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान धारा 380, 457 के वांछित अभियुक्त अंकुर तिवारी उर्फ राजू उर्फ लोखड़ी पुत्र अशोक तिवारी उर्फ गुड्डू (निवासी श्रीकांत तिवारी का पुरवा, जेठवारा) और छेदी पुत्र सरीफ (निवासी भाट का पुरवा, भुवालपुर डोमीपुर, लीलापुर) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से उक्त एफआईआर से संबंधित एक मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद हुई है। यह गिरफ्तारी ग्राम पड़वासी मोड़ के पास से की गई है।

दूसरी तरफ कोतवाली नगर पुलिस के एसआई घनश्याम सिंह ने कोतवाली नगर के ग्राम भगवा के पास से विष्णु सरोज उर्फ टिंटू पुत्र रामफेर (निवासी भगवा, थाना कोतवाली नगर) को तमंचा (315 बोर) व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि जेठवारा थानेके दरोगा दिनेश सिंह ने ग्राम पूरनपुर खास के पास से अखिलेश मिश्रा पुत्र स्व. महेश नारायण मिश्र (निवासी ग्राम बलापुर बडबडी, थाना जेठवारा) को पांच देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चालान भेज दिया गया है।
इसी क्रम में अंतू थाने के दरोगा दिलीप कुमार वर्मा ने धारा 323, 504, 506, 326 के वांछित अभियुक्त भीम वर्मा पुत्र रामबहादुर वर्मा (निवासी नेवादा, गौराडांड, अंतू) को क्षेत्र के बालापुर टंकी के पास से गिरफ्तार किया है। देल्हूपुर के दरोगा रामानुज यादव द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम कुल्हीपुर, नाऊ बस्ती तिराहे के पास से संतोष गौतम उर्फ चिखुरी पुत्र लालमणि गौतम (निवासी तरौल, नाथपुर, मानधाता) को दस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में कंधई पुलिस ने दस लीटर शराब के साथ शनि प्रजापति पुत्र जियालाल प्रजापति (निवासी खूझीकला, थाना दिलीपपुर) को गिरफ्तार किया है। दरोगा महेश कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी ग्राम वीरमऊ तिराहा के पास से की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles