
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रतापगढ़: (Pratapgarh) कंधई थाने की पुलिस ने देशी बम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। धरे गए अभियुक्त के पास से चारदेशी बम बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद अभियुक्त का चालान भेज दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए कंधई थाने के सब इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर के जरिए अभियुक्त के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। इस पर महेश कुमार ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र कंधई के तरदहा पावर हाउस के पास से बोदाले उर्फ राधे गोविंद पुत्र उदयराज पांडेय (निवासी तरदहा, थाना कंधई, प्रतापगढ़) को चार अदद देशी बम के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर धारा 4/5 विस्फोटक अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ के उपरांत आरोपी बोदाले उर्फ राधे गोविंद का चालान भेज दिया गया है।


