spot_img

Pratapgarh : पांच दिन में तीन डिग्री चढ़ा न्यूनतम पारा, मिली राहत

रबी की सभी फसलों के लिए बेहद मुफीद है मौसम
प्रतापगढ़: (Pratapgarh)
मौसम विभाग ने एक बार फिर से एलर्ट जारी किया है। आगामी दो-तीन दिन के भीतर एक बार फिर से कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इधर, जनपद के न्यूनतम तापमान में बीते पांच दिनों के अंतराल में तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिला है। जबकि अधिकतम तापमान भी बढ़ा है। शनिवार को अधिकतमत पमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बताते चलें कि जनवरी के लगते ही जनपद का तापमान सामान्य से कम होने लगा था। पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद यह स्थिति अगले सप्ताहभर बनी रही। इधर गुरुवार से मौसम थोड़ा साफ हुआ। हालांकि शीतलहर और कोहरे का असर शनिवार को भी रात में और सुबह बना हुआ था।
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि बीते मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे बढ़त जारी रही। बुधवार को न्यूनतम 6.5, अधिकतम 14.0 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 18.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम पारा बढ़ते हुए 8.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन में धूप निकलने के कारण ठंड से राहत जरूर मिली है, लेकिन वातावरण में नमी बरकरार है। मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई चेतावनी के मुताबिक 15 जनवरी यानी रविवार से 17 जनवरी तक सीवियर कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति बनेगी। इसके अलावा प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे का भी प्रभाव देखने को मिलेगा।
कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू के प्राचार्य अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौजूदा समय में जिस प्रकार का मौसम चल रहा है, यह खेती-किसानी के लिए बेहद मुफीद है। इसमें गेहूं की फसलों कोभरपूर फायदा होगा, साथ ही साथ हालिया दिनों में निकल रही धूप से सरसो और आलू को काफी नुकसान होगा।

Shimla : रोहडू में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, मैकेनिक बना यूपी का सप्लायर गिरफ्तार

शिमला : (Shimla) शिमला जिला के रोहडू थाना (Rohru police station in Shimla district) क्षेत्र में चिट्टा तस्करी ('Chitta' (heroin) smuggling) के एक संगठित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles