spot_img

Pratapgarh: प्रतापगढ़ में युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला

Pratapgarh

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रतापगढ़:(Pratapgarh)
प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय (Pratapgarh district headquarters) से 30 किलोमीटर दूर जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवक-युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जेठवारा के थाना प्रभारी निरीक्षक (SHO) अभिषेक (Abhishek) ने बताया कि क्षेत्र के बलापुर गांव के बाहर एक युवक-युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। उनकी पहचान गांव के शिवम पटेल (19) और कल्पना पटेल (18) के रूप में हुई है।

उन्‍होंने कहा कि दोनों एक ही जाति से थे और सम्भवतः एक दूसरे से प्रेम करते थे। किसी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।

एसएचओ ने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही व घटना की जांच की जा रही है। हालांकि ग्रामीणों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles