spot_img

Pratapgarh : दहेज हत्या, जानलेवा हमला व दुष्कर्म के मामले में चार गिरफ्तार

प्रतापगढ़: (Pratapgarh) जनपद की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। महिलाओं की गिरफ्तारी दहेज हत्या के प्रकरण में की गई है। बाघराय थाने के सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार व प्रभात मय ने महिला पुलिस ममता यादव व शिवांगी कनौजिया के साथ धारा 498-A, 323, 326, 304-B, 506 IPC, 3/4 DP ACT के मामले में मुन्नी बानो पत्नी स्व. मो. रोजन (निवासी जलालपुर, थाना बाघराय) को गिरफ्तार किया है। जबकि धारा 498-A, 304-B IPC, 3/4 DP ACT में चंद्रपुरहिन पत्नी पारसनाथ (निवासी पीथीपुर, थाना बाघराय) को उनके घर से गिरफ्तार किया है।
दूसरी तरफ अंतू पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में संतोष कुमार वर्मा पुत्र रामचंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया है। एसआई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चेकिंग के दौरान धारा 147, 148, 149, 341, 504, 506, 307 के अभियुक्त संतोष कुमार वर्मा पुत्र रामचंद्र वर्मा (डंडवा, गढवारा, अंतू) को उसके घर से दबोचा गया है।
चौथी गिरफ्तारी कुंडा कोतवाली पुलिस ने की है। महिला उप निरीक्षक नीता त्रिपाठी ने धारा 376, 313, 354ख, 323, 504, 506 व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अकरम पुत्र मोहम्मद इम्तियाज (बरई थाना कुंडा) को मवई बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद सभी का चालान भेज दिया गया है।

Lucknow : उत्तर प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार जल्द, नये चेहरों को मिलेगा मौका

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार (cabinet expansion in Uttar Pradesh) की अटकलों पर अब जल्द विराम लगने वाला है। 11...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles