
प्रतापगढ़: (Pratapgarh) कोतवाली नगर क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के समीप आज एक बुजुर्ग गिरकर बेहोश हो गया। इस दौरान तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान उधर से गुजर रहीं महिला थानाप्रभारी ने अपनी टीम के साथ बुजुर्ग को सड़क से उठाकर पास स्थित एक मकान तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद होश में आने पर बुजुर्ग ने अपना नाम और पता बताया। पूछताछ में बुजुर्ग ने बताया कि वह घर से किसी कार्य से निकला था, लेकिन अचानक चक्कर आने पर वह गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग को सही-सलामत उसके घर पहुंचाया।


