spot_img

PRATAPGARH : पेयजल योजनाः धीमी प्रगति पर जेएमसी के प्रोजेक्ट मैनेजर को लगाई फटकार

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रतापगढ़ : जल जीवन मिशन के तहत गांवों में बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई है। जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर जेएमसी के प्रोजेक्ट मैनेजर को हिदायत देते हुए कार्यों में तेजी लाने का अल्टीमेटम दिया है।
कैंप कार्यालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता (जल निगम) ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत फर्म मेसर्स पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा फेज-3 में आवंटित राजस्व ग्रामों के सापेक्ष 80 राजस्व ग्रामों के लिए निर्मित 32 डीपीआर को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को अग्रसारित किया जाना है। बैठक में मेसर्स पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड के 32 नग डीपीआर की स्वीकृति प्रदान की गई
जेएमसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा परियोजनाओं के कार्यो की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और कार्यों की प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। मेसर्स पावर मेक प्रोजेक्ट के जनपद में 70 स्थानों एवं जेएमसी के 135 से अधिक स्थानों पर परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। अधिशासी अभियंता (जल निगम) ने बताया कि 55 स्थानों पर खारा पानी मिला है, जिस पर जिलाधिकारी कमेटी बनाकर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता (जल निगम), जेएमसी एवं पावर मेक के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओंकी समस्या का तत्काल निराकरण करवाएं। जमीन संबंधी विवादों का निराकरण क्षेत्रीय लेखपाल के साथ बैठक कर करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों यथा प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर को पेयजल परियोजना की पाइप से अनिवार्य रूप से सम्बद्ध किया जाए। बैठक में सीडीओ ईशा प्रिया, डीडीओ ओम प्रकाश मिश्र, अधिशासी अभियंता (जल निगम) लोकेश शर्मा, बीएसए भूपेंद्र सिंह, डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles