spot_img

Pratapgarh : चुनाव प्रचार खर्च के लिए अलग से खोला जाएगा बैंक खाता, रोजाना दर्ज करना होगा लेखा-जोखा

Pratapgarh: Bank account will be opened separately for election campaign expenses, accounts will have to be filed daily

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रतापगढ़: (Pratapgarh)
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) डा. नितिन बंसल ने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए जिला स्तरीय कमेठी का किया गया है, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी व वरिष्ठ कोषाधिकारी सदस्य नामित किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के दिनांक से निर्वाचन की घोषणा तक प्रतिदिन विभिन्न मदों में जो व्यय किया जाएगा, उसका लेखा जोखा तैयार किया जाएगा।
बताया कि चुनाव से संबंधित व्यय किए जाने के लिए प्रत्याशी द्वारा एक अलग से खाता खोला जाएगा। खाता की सूचना रिटर्निंग आफिसर एवं जनपद स्तरीय कमेटी को दी जाएगी। निर्वाचन में व्यय की गई धनराशि के भुगतान की कार्यवाही खाता से प्रत्याशियों द्वारा की जाएगी। सभी प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए व्यय की गई धनराशि के प्रतिदिन का निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न मदों में जो धनराशि व्यय की जाएगी, उन मदों में व्यय की जाने वाली दरों का निर्धारण जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा। और, चुनाव प्रचार से संबंधित दरों के संबंध में सभी प्रत्याशियों को अवगत कराया जाएगा।
निर्वाचन समाप्त होने के उपरांत सभी प्रत्याशियों द्वारा तीन माह के भीतर निर्वाचन से संबंधित व्यय लेखा रजिस्टर, बाउचर सहित जिला स्तरीय कमेटी को उपलब्ध कराया जाएगा। निर्वाचन समाप्ति के पश्चात् प्रत्याशी द्वारा प्रयुक्त किए गए व्यय लेखा रजिस्टर का जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण किया जाएगा। यदि किसी प्रत्याशी द्वारा निर्धारित अधिकतम व्यय सीमा से अधिक धनराशि व्यय की गई पाई जाती है तो उसकी जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी।

Explore our articles