spot_img

Pratapgarh : अंतू, कुंडा में पुलिस के हत्थे चढ़े वारंटी

Pratapgarh: Antu, warranty held by the police in Kunda

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रतापगढ़: (Pratapgarh)
जनपद की पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अंतू, कुंडा, कोतवाली नगर और संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र से की गई है। धरे गए सभी वारंटियों का चालान भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर पुलिस ने वारंटी अवधेश कुमार उमरवैश्य पुत्र राधेश्याम उमरवैश्य (निवासी महुली, चिलबिला) को उसके घर से गिरफ्तार किया है। एसआई अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त अवधेश धारा 3/7ईसी एक्ट, 420, 467, 468 का अभियुक्त है। इसी क्रम में अंतू पुलिस के सब इंस्पेक्टर उमेश प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर धआरा 138बी का वारंटी शिव बहादुर विश्वकर्मा पुत्र रामनरेश (निवासी चतुरपुर, किशुनगंज, अंतू) को धर दबोचा है।
तीसरी गिरफ्तारी संग्रामगढ़ थान क्षेत्र से दरोगा दिनेशचंद्र तिवारी ने की है। दिनेशचंद्र तिवारी ने बताया कि धारा 279, 337, 338 के वारंटी दीपक पांडेय पुत्र विजय कुमार पांडेय (निवासी नेवानी, नरई, संग्रामगढ़) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। जबकि कुंडा पुलिस ने दो वारंटियों रंजीत और मदनलाल पटेल को गिरफ्तार किया है। कुंडा कोतवाली के सब इंस्पेक्टर रविशंकर तिवारी ने बताया कि धारा 147, 148, 323, 504, 506, 452, 427 के वारंटी रंजीत पुत्र जमुना प्रसाद (निवासी ऊगापुर, कुंडा) को गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में सब इंस्पेक्टर शनि कुमार ने धारा 279, 337, 338के अभियुक्त मदनलाल पटेल पुत्र हीरालाल पटेल (निवासी कुंडा) को उसके घर से दबोचा है।

Explore our articles