spot_img

PRATAPGARH : तीन कसाई संग एक लुटेरा गिरफ्तार, चार चापड़ बरामद

प्रतापगढ़ : हथिगवां पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तीन वांछितों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष हथिगवां संतोष कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार व सुधांशु सिंह ने अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्त जाद उल्ला पुत्र माज उल्ला (ग्राम परेवा नारायणपुर, हथिगवां), अतहर आलम पुत्र नइयर आलम और अबुसुमरा पुत्र कफा उल्ला (निवासीगण परेवा नारायणपुर, हथिगवां) को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्त में आए अभियुक्तों के खिलाफ धारा धारा 3/ 5/8 गोवध निवारण अधिनियम के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। इनके कब्जे से चार चापड़, एक सुम्मी, एक रस्सी बरामद हुई है। यह गिरफ्तारी क्षेत्र के परेवा नहर पुलिया के पास से की गई है।
दूसरी तरफ देल्हूपुर पुलिस ने लूट के मामले में एक अभियुक्त को तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। देल्हूपुर थाने के दरोगा राकेश चौरसिया व कैलाश यादव ने मुखबिर की सूचना पर खरवई रेलवे क्रासिंग के पास से उबैद उल्ला पुत्र शकील अहमद (निवासी मदईपुर, थाना देल्हूपुर) को धर दबोचा। उसके कब्जे से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चालान भेज दिया गया है। धरा गया अभियुक्त थाना सांगीपुर में दर्ज धारा 392, 411 मुकदमेका वांछित है। धरे गए अभियुक्त के खिलाफ मानधाता थाने में कुल सात मुकदमे और सांगीपुर में एक केस दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles