spot_img

50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने प्रभुदेवा, दूसरी पत्नी ने दी खुशखबरी

प्रभु देवा(Prabhu Deva) साउथ इंडस्ट्री के जाने माने कलाकारों में से एक हैं। वह एक्टर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर और डायरेक्टर भी हैं। प्रभुदेवा के लाइफ में एक अच्छी खुशखबरी आई हैं। 50 साल की उम्र में वह चौथी बार बाप बन गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी हिमानी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। प्रभुदेवाने हिमानी के साथ साल 2020 में शादी की। शादी के दो साल बाद ही कोरियोग्राफर के घर में चौथे बार बच्चे की किलकारी गूंजी है।

पिता बनने की खुशी जाहीर करते हुए प्रभुदेवा ने कहा, ‘हां! यह सच है। 50 साल की उम्र में मैं फिर से पिता बन गया हूं। मैं बहुत खुश हूं और पूर्णता की भावना महसूस कर रहा हूं। ऐसी पोस्ट प्रभुदेवाने शेअर की हैं। सबसे अच्छी खबर यह है की, उनके घर में पहली बार लड़की जन्मी हैं। और वह इस बात से काफि खूश हैं। प्रभु के पिछली शादी से तीन बेटे थे।
बेटी के आने की खूशी में वह ज्यादा से ज्यादा वक्त घर पर बिताना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा की, “मैंने पहले ही अपना वर्कलोड कम कर लिया है। मुझे लगा कि मैं बहुत काम कर रहा हूं, बस दौड़ रहा हूं। मेरा काम हो गया। मैं अपने फैमिली के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं।”

प्रभु अपना समय मुंबई और चेन्नई के बीच बिताते हैं। दोनों शहरों में एक डायरेक्टर और एक्टर के रूप में उनका शानदार करियर रहा है।

Explore our articles