spot_img

Poonch : पुंछ में संदिग्धों का पता लगाने के लिए दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी

पुंछ : (Poonch) पुंछ में शुक्रवार तड़के दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था। यह तलायाी अभियान आज दूसरे दिन भी जारी है। पुंछ में आज दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। एसओजी टीम पूरे इलाके में चप्पे चप्पे पर अपनी नजर रखे हुए है। जगह जगह सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं और संदिग्धों का पता लगाने के लिए हर क्षेत्र में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आपकों बतां दें कि शुक्रवार तड़के कुछ लोगों को संदिग्ध गतिविधियां करते हुऐ देखा गया था। वह कुछ लोगों से रास्ता पूछ रहे थे। इसका सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया था। इसी के बाद ही सुरक्षाबल संदिग्ध लोगों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

Explore our articles