spot_img

Poonch : पुंछ में नियंत्रण रेखा से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

पुंछ : (Poonch) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से मंगलवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिए की उम्र 20 साल के आसपास है। नियंत्रण रेखा पार कर इस तरफ घुसने के तुरंत बाद सेना के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए घुसपैठिए को पूछताछ के लिए ले जाया गया है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Explore our articles